Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : अस्पताल अलर्ट मोड पर, मरीजों ने बताई गैस त्रासदी की कहानी।
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड धनबाद

    केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : अस्पताल अलर्ट मोड पर, मरीजों ने बताई गैस त्रासदी की कहानी।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 7, 2025Updated:December 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : अस्पताल अलर्ट मोड पर, मरीजों ने बताई गैस त्रासदी की कहानी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद के केंदुआडीह में हो रहे गैस रिसाव को देखते हुए स्थानीय अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि क्षेत्र में हो रहे जहरीले गैस रिसाव से प्रभावित लोगों की जान बचाई जा सके। कुसतौर रीजनल अस्पताल यहां का सबसे नजदीकी अस्पताल है, जहां गैस प्रभावित मरीजो को भर्ती किया जा रहा है, जहां इलाजरत मरीजों ने गैस त्रासदी की भयावह स्थिति को अपनी जुबान से बयां किया।

    कुसतौर रीजनल अस्पताल में गैस रिसाव से पीड़ित मरीजों का आनाजाना लगा हुआ है, किसी की स्थिति गंभीर है तो कोई अति गंभीर है। जहरीले गैस का शिकार होने वालों में हर उम्र के महिला-पुरुष शामिल हैं।

    अस्पताल में इलाजरत गैस पीड़ित मरीजों ने बताया कि उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत और उल्टी होने लगी, कुछ मरीज बेहोश भी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एम्बुलेंस के सहारे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

    वहीं, अस्पताल के डॉक्टर शशि कुमार रवि ने बताया कि केंदुआडीह गैस मामले को लेकर कुसतौर रीजनल अस्पताल पूरे अलर्ट मोड पर है, छह एम्बुलेंस जो ऑक्सीजन से लैस है उन्हें प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है, ताकि गैस से प्रभावित मरीजो को तत्तकाल इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि अबतक अस्पताल में गैस से प्रभावित कुल 18 मरीज आ चुके हैं, जिनमे से 14 को एडमिट किया गया है, बाकियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अभी 08 गैस प्रभावित मरीज अस्पताल में इलाजरत हैं, जिन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गैस से प्रभावित मरीजों में सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, उल्टी और बहसों के लक्षण पाए गए हैं।

    केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : अस्पताल अलर्ट मोड पर मरीजों ने बताई गैस त्रासदी की कहानी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंतोष चौहान राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन (RCWF) के केंद्रीय सचिव बनाये गये कोरबा ,गेवरा दीपका और कुसमुंडा क्षेत्रों की जिम्मेदारी
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन — अध्यक्ष पद के उम्मीदवार  मुकेश मित्तल का साकची क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.