बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में अलाव जलाने का कार्य उप नगरआयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में 6 जगह जलाया गया अलाव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बढ़ते ठंड को देखते हुए मानगो नगर निगम के द्वारा मानगो चौक, डिमना चौक, पारडी ह, आजाद नगर थाना के पास, हीरा होटल के पास , एमजीएम के पास आदि क्षेत्र में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के अन्य चौक चौराहो में अलाव जलाने कार्य का विस्तार कल से किया जाएगा। चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था से ठंड में लोगों को समस्या नहीं होगा और राहगीर और अन्य अलाव से ठंड में बचाव कर सकते हैं।
पदाधिकारी ने कहा ठंड के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।चौक चौराहों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं। अलाव जलाने के क्रम में माननीय विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे तथा कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

