Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मवेशी बांधने के विवाद में दो पक्ष में फायरिंग, दो युवक को लगी गोली!
    Breaking News Headlines अपराध पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    मवेशी बांधने के विवाद में दो पक्ष में फायरिंग, दो युवक को लगी गोली!

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मवेशी बांधने के विवाद में दो पक्ष में फायरिंग, दो युवक को लगी गोली!

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। गांव के ही दो पक्षों में मामूली बात को लेकर शाम झड़प हुई थी। गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं।

    सोनेलाल यादव और उनके तीन बेटों और अनिल यादव और उनके बेटों के बीच फायरिंग की घटना हुई। सोनेलाल के पुत्र सूरज का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से छुटकर आया था। घर के पास मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों में सुबह बहस हुई थी। शाम को फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना हुई, जिसमें अनिल यादव के दो बेटों आकाश और आरवी कुमार को गोली लग गई। दोनों घायलों को बख्तियारपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सोमवार को भी माधोपुर में पुरानी विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी थी।

    एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। सोनेलाल यादव के पुत्र सुरज के द्वारा फायरिंग की गई है वह पहले भी कई मामलों आरोपी रहा है और लगभग छः महीने पहले जेल से छूटा है। आज मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ था जिसका समझौता भी हो गया था। जिसके बाद शाम में पुनः विवाद हुआ और फायरिंग हुई है।

     

    दो युवक को लगी गोली! मवेशी बांधने के विवाद में दो पक्ष में फायरिंग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का ‘400 पार’ का नारा सफल हुआ, दिल्ली में एक्यूआई 400 पार हुआ : बीजद सदस्य सुलता देव
    Next Article जमशेदपुर शंकोसाईं में लापता युवक की मौत का सनसनीखेज मामला चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.