Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: सीतारामडेरा में युवक शेखर सांडिल की देर रात गोली मारकर हत्या
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा में युवक शेखर सांडिल की देर रात गोली मारकर हत्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा में युवक शेखर सांडिल की देर रात गोली मारकर हत्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सांडिल की मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मृतक की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो उसने अपने भाई को घर के बाहर खून से लथपथ और अचेत अवस्था में गिरा हुआ पाया. उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शेखर को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और नजदीक से लगी गोली के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. चिकित्सकों के अनुसार, उसे बेहद करीब से गोली मारी गई थी, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी. शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग स्थल पर काम करता था और रोज की तरह रात में घर लौटा था. परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शेखर का स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके एक साथी से पुराना विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी. परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के कारण अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है और प्रशासन की ढिलाई अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि देवनगर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन के स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सवाल यह भी उठ रहा है कि देर रात ऐसी सुनसान जगह पर अपराधियों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की बात कही है.

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा में युवक शेखर सांडिल की देर रात गोली मारकर हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSECL कुसमुंडा क्षेत्र की प्रभावित महिलाओं का आंदोलन तहसीलदार के ठोस आश्वासन पर अस्थायी विराम
    Next Article जमशेदपुर | इनर व्हील क्लब द्वारा बाल यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता रैली

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.