Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमनौर, सारण में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 28 वाॅ अधिवेशन सम्पन्न हो गया । अधिवेशन का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी भारत की समृद्ध और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है तथा इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सांसद सह गायक मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष के अंदर भोजपुरी सहित तीन अन्य भाषा राजस्थानी, भोटी और ब्रजभाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा । सरकार इसके लिए गंभीर है, इसकी प्रक्रिया चल रही है ।

    मौके पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन सहित सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रुढी,विधायक जनक सिंह,केदार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, छोटी कुमारी,एम.एल.सी. विरेन्द्र नारायण यादव, संजय मयूख, फिल्मी कलाकार अक्षरा सिंह , गायिका कल्पना पटवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे ।

    इस दौरान सांस्कृतिक मंच को लोक गायिका कल्पना पटवारी, मनीषा श्रीवास्तव, निशा उपाध्याय सहित अन्य कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

    आयोजन के दौरान कई सत्रों में भोजपुरी साहित्य से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण विषयों पर साहित्यकारों के बीच गंभीर परिचर्चाएं हुई । अधिवेशन के समापन सत्र में मंच से पूर्व अध्यक्ष डाॅo ब्रज भूषण मिश्र ने भोजपुरी से संबंधित कई प्रस्ताव रखे, जिसे उपस्थित जनसमूह ने दोनों हाथ उठाकर ओम ध्वनि के साथ पारित किया । इसी सत्र में जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित डाॅo वीणा पाण्डेय भारती की काव्य संग्रह ‘सउंसे चान आकासे’ , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ के गीत संग्रह ‘च ल चलीं गउंवां के ओर’ तथा शकुंतला शर्मा रचित ‘पिरीतिया के डोर’ लोकार्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डाॅo जयकान्त सिंह जय ने किया।

    आयोजन के आखिरी सत्र राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश-विदेश से पधारे भोजपुरी के सुविख्यात कवियों संग जमशेदपुर के डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , माधवी उपाध्याय, डाॅo उदय प्रताप हयात , पुनम शर्मा स्नेहिल, शकुंतला शर्मा तथा कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की ।

    इसी बीच सम्मेलन के आगामी 28वें सत्र के लिए नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई, जो इस प्रकार है —

    प्रवर समिति

    डॉo अर्जुन दास केशरी (सोनभद्र), सूर्यदेव पाठक पराग (लखनऊ), डाॅo रिपुसूदन श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन (राॅची), डाॅo ब्रज भूषण मिश्र (मुजफ्फरपुर), कनक किशोर (राॅची), महेन्द्र प्रसाद सिंह (नई दिल्ली), डाॅo विष्णुदेव तिवारी ( बक्सर), डाॅo प्रसेनजित तिवारी (जमशेदपुर), हरेन्द्र कुमार पाण्डेय (कोलकता), सुभाष चंद्र यादव (गोरखपुर), डाॅo सुनील कुमार पाठक (पटना), राजेन्द्र भारती ( बलिया), डाॅo प्रेमशीला शुक्ल (अहमदाबाद), शिवानुग्रह नारायण सिंह (सारण)

    राष्ट्रीय कार्यसमिति

    अध्यक्ष – डाॅo महामाया प्रसाद विनोद कार्यकारी अध्यक्ष – भगवती प्रसाद द्विवेदी उपाध्यक्ष – डाॅo कमलेश राय (मऊ,उ.प्र.) डाॅo अजय कुमार ओझा (जमशेदपुर उदय नारायण सिंह (सारण) कोषाध्यक्ष – जितेन्द्र कुमार (आरा) महामंत्री – डाॅo जयकान्त सिंह ‘जय’ (मुजफ्फरपुर) साहित्य मंत्री – गुलरेज शहजाद (मोतिहारी) प्रकाशन मंत्री – ज्योतिष पाण्डेय (पटना) प्रबंध मंत्री – डाॅo मधुबाला सिन्हा (बनारस) कला मंत्री – मनोज भावुक (दिल्ली) संगठन मंत्री – जलज कुमार अनुपम ( नई दिल्ली) प्रचार मंत्री – राजेश भोजपुरिया (जमशेदपुर) कार्यालय मंत्री – दिलीप कुमार (पटना)

    कार्यसमिति सदस्य

    अरविन्द श्रीवास्तव (सारण), डाॅo वीणा पाण्डेय भारती (जमशेदपुर), माधवी उपाध्याय (जमशेदपुर), डाॅo ओम प्रकाश राजापुरी (सारण), डाॅo जगमोहन कुमार (प. चम्पारण), सुनील कुमार यादव (बलिया), राजन कुमार (सारण), कौशल मुहम्मदपुरी (मुजफ्फरपुर), नीतू सुदीप्ता नित्या (बिटिया), राम बहादुर राय (गाजीपुर), रामेश्वर भोजपुरी (हाजीपुर) डाॅo रंजन विकास (पटना), सच्चिदानंद ओझा(सारण),  राकेश कुमार सिंह

    विधिक सलाहकार

    चन्द्रशेखर सिंह, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, पटना प्रदेश इकाई संयोजक – जनार्दन सिंह (देवरिया, उ.प्र.) उमाशंकर राय ( कानपुर,उ.प्र.) डॉo राजेश कुमार मांझी (नई दिल्ली) रणजीता सिंह (उत्तराखंड) डॉo ब्रजभूषण सिंह (बंगाल) हरेन्द्र कुमार सिंह (चंडीगढ)

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष में 27वाँ अधिवेशन की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता का आयोजन"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत
    Next Article टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना संपन्न

    Related Posts

    साइकिल पर खतरनाक स्टंट कर रहे बच्चों का वीडियो चर्चा में, रोजाना ग्रुप बनाकर करते हैं करतब

    July 6, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, संचिता डे बनीं अध्यक्ष

    July 6, 2026

    परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती की साजिश मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साइकिल पर खतरनाक स्टंट कर रहे बच्चों का वीडियो चर्चा में, रोजाना ग्रुप बनाकर करते हैं करतब

    इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, संचिता डे बनीं अध्यक्ष

    परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती की साजिश मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.