Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2025Updated:December 2, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पेशावर, दो दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त और दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस के मुताबिक प्रांत के बन्नू जिले में हुए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त शाह वलीउल्लाह के वाहन को निशाना बनाया गया।

    क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि यह हमला बन्नू जिले के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।

    पुलिस के मुताबिक मंगलवार को वलीउल्लाह की गाड़ी पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस हमले में दो कांस्टेबल और एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

    खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने बन्नू में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किये गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष से सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान रूप से अवसर देने की उम्मीद : तेजस्वी यादव
    Next Article अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल

    Related Posts

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    May 21, 2026

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.