मिरगीजुड़िया UPS में बच्चों की बढ़ती उपस्थिति, प्रभारी प्रधानाध्यापक रबीन्द्र टुडू की मेहनत रंग लाई
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला प्रखंड के यूपीएस मिरगीजुड़ीया में इन दिनों बच्चों की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है, जिसका श्रेय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रबीन्द्र टुडू की पहल और कड़ी मेहनत को दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय अभिभावकों के अनुसार, वे नियमित रूप से बच्चों के घर–घर जाकर संपर्क करते हैं, अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करते हैं और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हैं। इसी का परिणाम है कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है।
सोमवार को विद्यालय में पाया गया कि कुल नामांकित 24 छात्रों में से 18 विद्यार्थी उपस्थित थे, जो ग्रामीण विद्यालयों की तुलना में अच्छी उपस्थिति मानी जाती है। विद्यार्थी नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुँच रहे हैं और कक्षाओं में सक्रियता दिखा रहे हैं।
विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षा–अनुशासन, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था तथा शैक्षिक माहौल को सुधारने के लिए भी रबीन्द्र टुडू लगातार प्रयासरत हैं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इसी प्रकार प्रयास जारी रहे तो बच्चों का सीखने का स्तर और बेहतर होगा।

