डालसा ने ग्रामीणों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर हल्दीपोखर पंचायत अंतर्गत टोला नवद्वीप में ग्रामीणों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया गया। एड्स बीमारी के कारण, इसके उपचार, ग्रसित व्यक्ति के अधिकार आदि के बारे जानकारी डालसा के पी एल वी द्वारा ग्रामीणों को दिया गया। एड्स एक ऐसा वायरस है जो मानव शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है,एड्स एच आई बी संक्रमण का उन्नत चरण है। ये साधारणत हाथ मिलाने से,साथ खाना खाने से, छींक, खांसी से या साथ बैठने से नहीं फैलता है। इसके उपचार निःशुल्क की जाती है। इनको कानूनी परामर्श और सेवाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती है।
सरकार के द्वारा इनको पेंशन के रूप में हर माह एक हजार रुपए दिए जातें हैं। एड्स पीड़ित व्यक्ति को अगर कोई उसके बीमारी के वजह से असम्मान या प्रताड़ित करता है तो वो कानूनन अपराध है।एड्स बीमारी के बारे में जानकारी ही बचाव है इससे मुक्ति पाने के लिए हमें सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीणों के साथ पंचायत सचिव जगतपति मंडल,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,गौतम सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,आंगनबाड़ी सहायिका छबि सीट,स्वास्थ सहिया दीपिका गोप एवं बसंती टुडू,जल सहिया पार्वती मंडल,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

