Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसईसीएल के साथ निजी कंपनियां भी उतरेंगी कोयला की तलाश में, आदेश हुआ जारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एसईसीएल के साथ निजी कंपनियां भी उतरेंगी कोयला की तलाश में, आदेश हुआ जारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसईसीएल के साथ निजी कंपनियां भी उतरेंगी कोयला की तलाश में, आदेश हुआ जारी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:-लंबे समय से कोयला सहित विभिन्न प्रकार के खनिज की खोजबीन के लिए भूगर्भ में काम करने की जिम्मेदारी सरकार ने मुख्य रूप से मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड को दे रखी थी। बहुत सारे काम उसके द्वारा किए गए। समय के साथ दबाव बढऩे और कामकाज को शीघ्रता से कराने के चक्कर में अब निजी कंपनियों को भी इस काम में लगाया जा रहा है। सरकार के आदेश के तहत कोयला समेत दूसरे खनिजों की खोज एमईसीएल व अन्य कंपनियां कर सकेगी।

    केंद्र सरकार ने देशभर में कोयले की खोज में निजी कंपनियों को भी शामिल कर लिया है। इस पहल का उद्देश्य कोयला खदानों के संचालन में तेजी लाना और उत्पादन को बढ़ाना है। सरकार ने कोयला तथा लिग्नाइट की खोज एवं अन्वेषण के लिए अधिकृत एजेंसियों की सूची का विस्तार करते हुए 18 नई संस्थाओं को इसमें शामिल करने की जानकारी दी।

    कोयला मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 की उप-धारा (1) के दूसरे प्रावधान के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय गुणवत्ता परिषद-राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त निजी संस्थाओं को 26 नवंबर 2025 को मान्यता प्राप्त पूर्वेक्षण एजेंसियों के रूप में अधिसूचित किया गया है।’ सरकार ने कहा कि इससे कोयला और लिग्नाइट की खोज के लिए 18 और एजेंसियां जुड़ जाएंगी, जिससे कोयला ब्लॉक आवंटियों को कोयला और लिग्नाइट की खोज के लिए इन एजेंसियों को नियुक्त करने में अधिक विकल्प मिलेगा।

    कोयला खदान के संचालन के लिए भूगर्भीय रिपोर्ट का अन्वेषण और तैयारी एक शर्त है। इन अन्वेषण एजेंसियों के जुडऩे से लगभग 6 महीने का समय बचेगा, जो पहले एजेंसी द्वारा लाइसेंस प्राप्त करने में लगता था। अधिकृत संभावित एजेंसियों के समूह का विस्तार करके, सरकार निजी क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग करके और अन्वेषण में दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मकता और इनोवेशन को बढ़ावा देना चाहती है। कोयला मंत्रालय के मुताबिक, इस कदम से अन्वेषण की गति में काफी तेजी आएगी और खनन को जल्दी बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे संसाधन विकास में तेजी आएगी और देश के लिए कोयला और लिग्नाइट की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

    मंत्रालय ने बयान में आगे कहा, ‘भारत सरकार एक पारदर्शी, कुशल और भविष्य के लिए तैयार खनिज अन्वेषण ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जो राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा और आर्थिक विकास को गति देगा।

    सीएमपीडीआई को दायित्व

    कोरबा जिले सहित छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कई कोल कंपनियां कार्यशील हैं। यहां से उत्पादित कोयला के जरिए घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं की पूर्ति हो रही है। कोयला का सर्वेक्षण होने के बाद खनन के मामले में योजना बनाने की जिम्मेदारी कोल माइंस प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट की है। सीएमपीडीआई यह तय करती है कि किस तरह से खनन करना है और इसके लिए संबधित क्षेत्र में संरचना किस तरह की होगी।

    आदेश हुआ जारी एसईसीएल के साथ निजी कंपनियां भी उतरेंगी कोयला की तलाश में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौंका थाना प्रभारी सोनू कुमार का आदिवासी संगठनों ने किया पारंपरिक स्वागत
    Next Article जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सिदगोड़ा और बिरसानगर से अवैध खनन में शामिल 3 वाहन जब्त

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.