Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुइयाँडीह में बिना नोटिस तोड़े गए घरों पर उबाल, बस्तीवासियों की विरोध रैली तेज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भुइयाँडीह में बिना नोटिस तोड़े गए घरों पर उबाल, बस्तीवासियों की विरोध रैली तेज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुइयाँडीह में बिना नोटिस तोड़े गए घरों पर उबाल, बस्तीवासियों की विरोध रैली तेज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भुइयाँडीह इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान दर्जनों घरों को बिना पूर्व नोटिस तोड़े जाने के बाद स्थानीय बस्तीवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना रोष व्यक्त किया था, वहीं शनिवार को भुइयाँडीह पूजा मैदान से जिला मुख्यालय तक विशाल विरोध रैली निकाल आंदोलन को और तेज कर दिया गया।

    रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रभावित परिवारों के समुचित और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग उठाई।

    लोगों का कहना है कि संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर अचानक घरों को ढहा देना संवेदनहीन कदम था। उनका आरोप है कि प्रशासन ने न तो किसी तरह की पूर्व सूचना दी और न ही नोटिस प्रक्रिया का पालन किया, जिससे परिवार असहाय और बेघर हो गए।

    प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से पूरे प्रकरण पर गंभीर हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिलता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली को मनमाना बताते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों को बेघर करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

    बस्तीवासियों की विरोध रैली तेज भुइयाँडीह में बिना नोटिस तोड़े गए घरों पर उबाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ जमशेदपुर में शुरू हुआ एक्स-फेक्ट फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
    Next Article यूपीएस पलन में 100% बच्चों की उपस्थिती

    Related Posts

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.