उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत संविदा आधारित रिक्त पदों से संबंधित रोस्टर क्लियरेंस एवं विज्ञापन प्रकाशन को लेकर आहूत बैठक संपन्न
रिक्त सभी 9 पदों पर जल्द से जल्द विज्ञापन निकलने का निर्देश
आज दिनांक 28.11.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत संविदा आधारित रिक्त पदों से संबंधित रोस्टर क्लियरेंस एवं विज्ञापन प्रकाशन व प्रारूप को लेकर बैठक आहूत किया गया।
आहूत बैठक में उपायुक्त ने विभाग अंतर्गत रिक्त सभी 9 पदों के बारे में रोस्टर क्लियरेंस आदि बिंदुओं पर जानकारी ली। बताया गया कि रोस्टर क्लियरेंस कर लिया गया है। उपायुक्त ने रिक्त सभी 9 पदों के विरुद्ध जल्द से जल्द विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ इसे पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सालकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

