Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर टेल्को मारपीट मामला — स्थानीय लोगों का बड़ा दावा, मारपीट करने वालों ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर टेल्को मारपीट मामला — स्थानीय लोगों का बड़ा दावा, मारपीट करने वालों ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर टेल्को मारपीट मामला — स्थानीय लोगों का बड़ा दावा, मारपीट करने वालों ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टेल्को रेक्रिएशन क्लब में 27 नवंबर की शाम हुई मारपीट की घटना को लेकर अब नए खुलासे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग बच्चों और प्रशिक्षक सुनील कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे, वहीं आरोपी समूह ने उल्टा पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिल्पी दास के साथ आए 15–16 युवकों ने पहले ताइक्वांडो प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। कई नाबालिग बच्चे इस हिंसा का शिकार हुए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बाद में इन्हीं लोगों ने पहले पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा दी, जिससे पीड़ित पक्ष हैरान और परेशान है।

    स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान मौजूद टेल्को थाना की पीसीआर वैन ने हस्तक्षेप नहीं किया और पूरी घटना देखते हुए भी कोई कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की।

    पीड़ित पक्ष और अभिभावकों की मांग

    आज बड़ी संख्या में अभिभावक और ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुनील कुमार टेल्को थाना पहुंचे और आरोपियों पर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। बच्चों को लगी चोटों को देखते हुए लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि फर्जी शिकायत के जरिए असली पीड़ितों को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि अब तक इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर दी तीखी 
    Next Article सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.