जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में भारतीय वायु सेना का करियर काउंसलिंग सत्र, छात्रों को दी गई अग्निवीर वायु योजना समेत एयर फ़ोर्स भर्ती की विस्तृत जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में आज भारतीय वायु सेना द्वारा विशेष करियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत अपने दल के साथ उपस्थित हुए और वायु सेना में करियर बनाने की प्रक्रिया, चयन मानदंड, प्रशिक्षण एवं सैन्य जीवन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. डॉ. अमर सिंह से उनकी शिष्टाचार भेंट के साथ हुई। उन्होंने कॉलेज की अनुशासन और देशभक्ति की परंपरा की सराहना की तथा छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
सत्र में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विंग कमांडर रावत ने अग्निवीर वायु योजना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया और युवाओं को वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। क्विज़ और प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
मौके पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के साथ डॉ. डुमरेंद्र राजन, डॉ. अशोक रवानी, जितेन महतो, इशरत रसूल, मदसरा बानो सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव दुबे एवं एनसीसी यूनिट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति सोरेन ने दिया।

