Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 29–30 नवंबर को होगा लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    जमशेदपुर में 29–30 नवंबर को होगा लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 29–30 नवंबर को होगा लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में 29–30 नवंबर को वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’ का 18वां संस्करण आयोजित होगा। दोनों दिन शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 22 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 3 से 29 मिनट के बीच होगी। फिल्मों में हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और मूक फिल्में शामिल हैं।

     

    महोत्सव की शुरुआत साइलेंट फिल्म ‘फेट’ (निर्देशक—तथागत चौधरी) से होगी। झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निर्देशक विवेक उपाध्याय की डॉक्यूमेंट्री ‘झारखंड इलेक्शन’ की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जैन कॉलेज के छात्र आदित्य सिन्हा की फिल्म भी प्रदर्शित होगी।

     

    उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी रोनाल्ड डी’कोस्टा और विशिष्ट अतिथि समाजसेविका पूर्वी घोष होंगी। महोत्सव के आयोजक टेक 5 कम्युनिकेशंस (कोलकाता) और सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई) ने बताया कि चयनित फिल्में सामाजिक और रचनात्मक विषयों पर आधारित हैं। दोनों दिन 11–11 फिल्में दिखाई जाएंगी और सभी निर्देशक भी मौजूद रहेंगे।

     

    महोत्सव का उद्देश्य झारखंड के उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करना है। टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल 2008 से लगातार आयोजित हो रहा है।

    जमशेदपुर में 29–30 नवंबर को होगा लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा पुलिस ने चोरी की दो स्कूटियों के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
    Next Article हेमंत सरकार के ‘एक साल बेमिसाल’ पर झामुमो ने मनाया जश्न, केक काटकर लड्डू और कंबल का वितरण

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinstar Casino: Short, Sharp Mobile Sessions for Players Who Want Quick Outcomes

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.