Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में जेएसएलपीएस के कर्मचारी लगातार चौथा दिन भी रहे हड़ताल पर, कामकाज ठप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में जेएसएलपीएस के कर्मचारी लगातार चौथा दिन भी रहे हड़ताल पर, कामकाज ठप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में जेएसएलपीएस के कर्मचारी लगातार चौथा दिन भी रहे हड़ताल पर, कामकाज ठप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के समीप सोमवार को झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल की। जेएसएलपीएस के 66 कर्मियों ने वेतनमान, सेवा स्थाईकरण और अन्य मांगों के लिए चौथा दिन धरना दिया। हड़ताल के कारण महिलाओं और गरीबों के लिए कई विकास योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

    धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने पूर्व में सात और आठ अक्तूबर को जेएसएलपीएस राज्य कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था। इस पर जेएसएलपीएस के जिला अध्यक्ष तुलसी मुर्मू ने सभी मांगों पर एक माह में पूरा कर देने का आश्वासन दिया था। इसके एक माह बीत जाने के बाद भी पांच सूत्री मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इससे क्षुब्ध होकर सभी कर्मचारी हड़ताल में चले गए। हड़ताल के दूसरे दिन जेएसएलपीएस कर्मियों ने जिला कार्यालय में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

    इनमें वेतनमान के लिए एनएमएमयू पॉलिसी लागू करना, जेएसएलपीएस कर्मी को राज्य कर्मी का का दर्जा देने, सेवा स्थाईकरण, वेतनमान में 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि, जेएसएलपीएस कर्मी को गृह जिला में वापसी समेत अन्य मांगे शामिल है‌।

    जेएसएलपीएस कर्मियों की हड़ताल से कई योजनाएं प्रभावित जेएसएलपीएस के अधिकारियों और कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से महिलाओं, गरीब और वंचितों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं-कार्यक्रमों का काम प्रभावित हुआ है।

    सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम, बैंक लिंकेज, मुद्रा लोन, यूथ मोबिलाइजेशन, फूलों जानू आशीर्वाद योजना, आजीविका की योजनाएं, सामाजिक विकास समेत कई परियोजनाओं के काम ठप हो गए हैं। सीएलएफ, ग्राम संगठन, महिला स्वयं सहायता समूह स्तर पर चलाई जा रही विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

    मोके पर उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष तुलसी मुर्मू,चित्रसेन भक्त,उत्तम सिन्हा, प्राणगोपाल मंडल,शिब दास घोष, प्रोमोद कुमार,नियाज़ अहमद, सुधाकर प्रकाश,निखिल महतो,सुभेंदु मंडल, सिद्धेश्वर सुंडी,आनंद सिन्हा, मंजुरी माईति,बिनय दे समेत जिला के एल-5 से एल-8 तक जेएसएलपीएस कर्मी सभी उपस्थित रहे।

    कामकाज ठप जमशेदपुर में जेएसएलपीएस के कर्मचारी लगातार चौथा दिन भी रहे हड़ताल पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, बिरसानगर में 82 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ
    Next Article तुलसी भवन में ‘कथा मंजरी’ कार्यक्रम में पद्मा प्रसाद विन्देश्वरी कृत ‘यायावरी के दिन’ लोकार्पित 

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.