Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएं उपायुक्त : सुबोध श्रीवास्तव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएं उपायुक्त : सुबोध श्रीवास्तव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएं उपायुक्त : सुबोध श्रीवास्तव

    परविंदर सिंह द्वारा सरयू राय पर दिया बयान तर्कहीन, चापलूसी से भरा, निराधार और मनगढ़ंत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जांच की मांग पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से की है।

     

    जारी बयान में उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव के पूर्व कई योजनाओं को गलत तरीके से लागू किया गया। इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हुई, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनेक योजनाओं की गुणवत्ता इतनी कमजोर थी कि वे निर्माण के तुरंत बाद ही जर्जर हो गईं। कई योजनाओं को बिना स्थल उपलब्ध कराए ही स्वीकृति दे दी गई। कुछ परियोजनाओं को सिर्फ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मंजूरी दी गई, जिससे सरकारी संसाधनों का भारी दुरुपयोग हुआ।

     

    सुबोध श्रीवास्तव के अनुसार, “बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी की गई।” उन्होंने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम से विधायक बनने के बाद सरयू राय ने इन योजनाओं का व्यापक निरीक्षण कर कई मामलों में आवश्यक सुधार करवाए, जिससे जनता को राहत मिली।

     

    कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह द्वारा विधायक सरयू राय के खिलाफ दिए बयान को उन्होंने तर्कहीन, चापलूसी से भरा, निराधार और मनगढ़ंत बताया।

     

    उन्होंने कहा कि सरयू राय एक लोकप्रिय और कर्मशील विधायक हैं जिन्होंने पिछले एक वर्ष में प्रशंसनीय कार्य किए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि परविंदर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप वास्तविकता के विपरीत हैं।

     

    सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने श्री राय को आंकड़ों का बाजीगर कहा है, जबकि “असल आंकड़ों का बाजीगर तो बन्ना गुप्ता हैं, जो अपने और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए आंकड़ों में हेरफेर करने में उस्ताद माने जाते हैं.”

    बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएं उपायुक्त : सुबोध श्रीवास्तव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के शिविरों में उमड़ी भीड़, अब तक 10,895 आवेदन प्राप्त
    Next Article सप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.