Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी

    बाल बजट को दोगुना करने की घोषणा स्वागतयोग्य, बच्चों के मद में ही खर्च हो धनराशि

    सप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। विगत 14 से 20 नवंबर तक आयोजित चतुर्थ बाल मेला को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने बिस्टुपुर स्थित निवास/कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले के संचालन, कमियों और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मेले की बेहतरी के लिए कई सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

     

    समीक्षा बैठक में यह महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया कि बाल मेला परिसर में बच्चों के लिए अलग से स्टॉल की व्यवस्था होनी चाहिए, जहां बच्चे खेल-कूद से जुड़ी सामग्रियां या अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकें। निर्णय लिया गया कि आगामी बाल मेलों में इस पहल को प्राथमिकता दी जाएगी। समिति के सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

     

    अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक सरयू राय ने कहा कि “बाल मेला आप सभी की मेहनत से सफल हुआ, कुछ कमियां रहीं जिन्हें हम गंभीरता से दूर करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि मेले के उद्घाटन के दिन राज्य के वित्त मंत्री द्वारा बाल बजट को दोगुना करने की घोषणा सराहनीय है, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बच्चों के मद में आवंटित राशि सिर्फ बच्चों की जरूरतों पर ही खर्च हो।

    उन्होंने बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता जताते हुए कहा—

    बच्चों के लिए पर्याप्त संख्या में झूले और मनोरंजन के साधनों का इंतजाम होना चाहिए।

    जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य पर भी व्यापक चिंतन जरूरी है।

    “बचपन कमजोर होगा तो जवानी मजबूत नहीं हो सकती।”

    स्कूल न जा पाने वाले बच्चों की विशेष मदद की जानी चाहिए।

    समाज में कुशाग्र बुद्धि और संस्कारवान युवाओं को इस अभियान से जोड़ना होगा।

    श्री राय ने कहा कि यदि बच्चों के बजट की राशि वास्तव में बच्चों पर ही खर्च की जाए, तो आने वाले वर्षों में इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।

    सप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएं उपायुक्त : सुबोध श्रीवास्तव
    Next Article युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित—सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन

    Related Posts

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    April 23, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.