Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित—सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित—सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित—सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर भव्य यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान मेरा युवा भारत (MY Bharat) प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पूरे देश में संचालित है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति गर्व की भावना को सुदृढ़ करना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-भागीदारी पर आधारित विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है।

     

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस अभियान की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया द्वारा मेरा भारत पोर्टल पर की गई। डिजिटल चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और “सरदार @150 यंग लीडर्स प्रोग्राम” का आयोजन शामिल है, जिसके तहत देशभर के चयनित 150 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

    सांसद महतो के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले में दो जिला स्तरीय पदयात्राएँ आयोजित की जाएँगी—

    पहली पदयात्रा 26 नवंबर 2025 को बिस्टुपुर पटेल स्मारक से प्रारंभ होकर बिस्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल एवं आउटर सर्किल रोड होते हुए पुनः पटेल स्मारक पर सम्पन्न होगी।

    दूसरी पदयात्रा 28 नवंबर 2025 को पटमदा में आयोजित की जाएगी।

    राष्ट्रीय स्तर पर यह पदयात्रा गुजरात के करमसद से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें पूरे देश से चयनित युवा शामिल होंगे। यह यात्रा युवाओं को सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

    युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित—सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसप्ताहभर चले बाल मेले की समीक्षा में बोले सरयू राय—बचपन मजबूत होगा तभी बनेगी सशक्त जवानी
    Next Article साकची व स्ट्रेट माइल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान, COTPA उल्लंघन व पॉलिथीन पर जुर्माना — बिस्टुपुर व सोनारी में बिल्डिंग डिविएशन की पहचान, ₹22,800 का दंड वसूला

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.