Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 ” को प्राथमिकता देते हुए अब *”सेवा का अधिकार सप्ताह”* के रूप में *21 से 28 नवम्बर 2025 तक* मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 24.11.2025 को जिला अंतर्गत जामताड़ा सदर प्रखंड के पियालसोला, गोपालपुर एवं शहरपुरा पंचायत में, फतेहपुर के शिमलाडंगाल एवं डुमरिया, नाला प्रखंड के टेसजोरिया, पांजुनियां एवं पाकुड़िया, कुंडहित के मुडाबेडिया एवं बागड़ेहरी, करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा एवं करमाटांड़, नारायणपुर प्रखंड के रूपडीह, पोस्ता एवं झिलुवा पंचायत एवं नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड 03 एवं 04 तथा नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 03, 04, 10 एवं 11 में शिविर का आयोजन कर “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही उपलब्ध कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सम्बंधित प्रखंड एवं पंचायत/निकाय क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

    सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आगामी जिले के सभी पंचायतों एवं नगर निकायों के सभी वार्डों के चिन्हित स्थानों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आमजनों से झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्संबंधी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किया जा रहा है एवं उन आवेदनों का त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है। लोगों से प्राप्त शिकायतों/आपकी समस्याओं का समाधान यथासंभव उसी दिन किया जाएगा तथा अधिनियम में निर्धारित समय-सीमा के अन्दर आवेदन का निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है आवेदनों की ट्रेकिंग भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जा रही है।

    वहीं प्रखंडवार आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर, जिला पर्यावरण समिति की बैठक में कई अहम निर्देश
    Next Article जिले में नशामुक्ति अभियान तेज, एनकोर्ड समिति की बैठक में कड़े निर्देश

    Related Posts

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    May 27, 2026

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.