कमांडेंट शंभू कुमार सिंह ने ली परेड की सलामी, बोकारो में उत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड सशस्त्र पुलिस(Jap-4) बोकारो के स्थापना का आज 63वां उत्सव सेक्टर 12 के जैप 4 ग्राउंड में मनाया जा रहा है। तत्कालीन बिहार सरकार ने 1962 में इस वाहिनी की अधिसूचना जारी कर गठन किया था। इस वाहिनी का मुख्यालय स्थापना के बाद दो वर्ष जमालपुर रहा उसके बाद आरा इसका मुख्यालय बना।
उसके बाद वर्ष 1970 में बोकारो में वाहिनी का मुख्य कार्यालय स्थापित किया गया। इस स्थापना दिवस के मौके पर जैप के कमांडेंट शंभू कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण किया।
शंभू कुमार सिंह ने कहा कि यह वहिनी नक्सलियों के खिलाफ झारखंड में केंद्रीय सशस्त्र बल आने से पहले नक्सलियों के खिलाफ अभियान में उतरी। कम संसाधन और अपनी चुनौतियों से जूझने के बाद भी अपने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया आज यही कारण है कि नक्सली के पांव पूरी तरह से उखड़ चुके हैं। इस वाहिनी का नक्सली उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस वाहिनी ने बिहार और झारखंड में अपनी सेवा देने का काम किया है।

