Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 ” को प्राथमिकता देते हुए अब *”सेवा का अधिकार सप्ताह”* के रूप में *21 से 28 नवम्बर 2025 तक* मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 21.11.2025 को जामताड़ा सदर प्रखंड के चंद्रदीपा, बड़जोरा एवं पंजनियाँ पंचायत भवन में, फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी एवं धसनिया पंचायत भवन में, कुंडहित प्रखंड के सुद्राक्षीपुर एवं खजुरी पंचायत भवन में, करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह पंचायत भवन में, नारायणपुर प्रखंड के दिघारी, बुटबेरिया एवं चंपापुर पंचायत भवन के अलावा नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत वार्ड 1, 2 एवं 8 (संत एंथोनी स्कूल राजबाड़ी) एवं नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 1, 2, 7 एवं 8 (कोड़ापाड़ा) कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही उपलब्ध कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सम्बंधित प्रखंड एवं पंचायत/निकाय क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

    इसी क्रम में _*आज जामताड़ा सदर प्रखंड के चंद्रदीपा पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा निरीक्षण किया गया।*_ इस दौरान उन्होंने लगाए गए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सभी स्टालों का बारी बारी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों, महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के साथ शिविर का विधिवत रूप से उदघाटन किया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविर में आए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को पूछा साथ ही कई लोगों की समस्याओं को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। आयोजित शिविर में उन्होंने लाभुकों के बीच कंबल, विभिन्न प्रमाण पत्र, पेंशन की स्वीकृति पत्र के अलावा सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की स्वीकृति, सोना सोबरन योजना के तहत लाभुक महिला के बीच साड़ी वितरण के अलावा, उन्नति का पहिया योजना के तहत बालिकाओं के बीच में साइकिल वितरण सहित गोद भराई एवं मुंह जूठी रस्म कराई गई।

    वहीं इस मौके पर _*उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि*_ सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आगामी 28 नवंबर तक जिले के सभी पंचायतों एवं नगर निकायों के सभी वार्डों के चिन्हित स्थानों में शिविर का का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आमजनों से झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्संबंधी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किया जा रहा है एवं उन आवेदनों का त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है। आप सभी से अपील है कि शिविर में आएं और निसंकोच होकर _*अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को रखें एवं शिविर का भरपूर लाभ उठाएं।*_ लोगों से कहा कि आपलोगों से प्राप्त शिकायतों/आपकी समस्याओं का समाधान यथासंभव उसी दिन किया जाएगा तथा अधिनियम में निर्धारित समय-सीमा के अन्दर आवेदन का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदनों की ट्रेकिंग भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।

    _*उल्लेखनीय है कि*_ प्रखंडवार आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग के लिए जिले के वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें जामताड़ा प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, फतेहपुर प्रखंड के लिए परियोजना निदेशक आईटीडीए, नाला प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता, कुण्डहित प्रखंड के लिए उप विकास आयुक्त, करमाटांड़ प्रखंड के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नारायणपुर प्रखंड के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा के लिए जिला कृषि पदाधिकारी एवं नगर परिषद मिहिजाम के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है। आज जिले के सभी प्रखंडों एवं निकायों में आयोजित शिविरों में जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया एवं लोगों की समस्याओं सुना गया साथ ही कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया।

    चंद्रदीपा पंचायत में आयोजित शिविर में सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू, प्रभारी बीडीओ श्री अविश्वर मुर्मू के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकहीं कुत्ते की भी स्कूल में हाजिरी न लग जाए,छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को सौंपी इन पर निगाह रखने की जिम्मेदारी
    Next Article नाला में खुलने जा रहा आधुनिक आईटीआई—युवाओं के भविष्य को नई उड़ान

    Related Posts

    कपाली में ब्राउन शुगर का बड़ा भंडाफोड़, 16.50 लाख की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    May 7, 2026

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    May 7, 2026

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में ब्राउन शुगर का बड़ा भंडाफोड़, 16.50 लाख की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय

    जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय का घेराव पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.