Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा में ऑनर किलिंग: प्रेमी से संबंध के शक में पिता ने बेटी की कर दी हत्या
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गढ़वा में ऑनर किलिंग: प्रेमी से संबंध के शक में पिता ने बेटी की कर दी हत्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़वा में ऑनर किलिंग: प्रेमी से संबंध के शक में पिता ने बेटी की कर दी हत्या

    चिता से पुलिस ने निकाला शव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखण्ड के गढ़वा मे एक बेटी को मिली प्रेमी से प्यार करने की सजा। पिता ने सुनाया मौत का फरमान। पिता की पिटाई के बाद बेटी की हुई दर्दनाक मौत। घर वालो ने दिन ढलने के लिए चार घंटे तक किया इंतजार। रात होते ही किया दाहसंस्कार। पुलिस को मिली जानकारी तो जलती चिता से उठाई लड़की के शव को,हिरासत मे पिता और भाई जाँच मे जुटी पुलिस। ओनर किलिंग का है मामला।

     

     

    जलती चिता से शव को उठाती ये है गढ़वा सदर थाने की पुलिस। दरसल गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के मे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने प्रकाश मे आया है, जिसे सदर थाने की पुलिस ने आनर किलिंग की गंभीर घटना के रूप में दर्ज किया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजनों द्वारा शव को जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन समय रहते मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलती चिता से शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया है। प्रेमी युवक के साथ देखने पर परिजनों ने लड़की की इस कदर की पिटाई की लड़की की हो गई दर्दनाक मौत। घटना गुरुवार की दोपहर की है ज़ब गांव की 17 वर्षीया किशोरी को परिजनों ने एक युवक के साथ देखा। परिवारवालों को किशोरी के चरित्र पर संदेह हुआ और इसी बात को लेकर वह आगबबूला हो उठे। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिजनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सबूत छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास जब परिवारवालों को सुनिश्चित हो गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है, तब उन्होंने आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी की। गांव के कुछ लोगों की मदद से शव को गांव के पास स्थित बगही श्मशान घाट ले जाया गया। वहां चिता तैयार कर शव को रखकर अंतिम संस्कार शुरू भी कर दिया गया था। बताया जाता है कि शव पर आग भी लगा दी गई थी।

    लेकिन पुलिस ने जलती चिता से शव को बचाया।

    इसी बीच, किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत श्मशान घाट पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन और अन्य ग्रामीण मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने जल रही चिता से शव को निकालकर सुरक्षित कर लिया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। आरोपी पिता ने कहा की उसका एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई।

    इस मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि यह अत्यंत संवेदनशील और जघन्य मामला है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

     

    गढ़वा में ऑनर किलिंग: प्रेमी से संबंध के शक में पिता ने बेटी की कर दी हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleED का धनबाद में छापा, बीसीसीएल के बहुचर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के 18 ठिकानों पर मचा हड़कंप
    Next Article रजत पर्व के उत्सव पर जिला प्रशासन द्वारा “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान की शुरुआत

    Related Posts

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    June 29, 2026

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    June 29, 2026

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.