Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांड्रा में अमलगम रोड पर भीषण सड़क हादसा, कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांड्रा में अमलगम रोड पर भीषण सड़क हादसा, कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांड्रा में अमलगम रोड पर भीषण सड़क हादसा, कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलगम रोड में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां ड्यूटी जा रहे अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक को तेज रफ्तार हाइवा संख्या OD 09 V 3129 ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल समेत हाइवा के नीचे जा फंसे और करीब आधे घंटे तक वहीं दबे रहे.

    हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना एक टर्निंग वाले हिस्से पर हुई, जहां तेज रफ्तार में गुजर रहे वाहनों के कारण अक्सर खतरा बना रहता है. टक्कर के बाद हाइवा कर्मचारी को लगभग 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और स्थिति आक्रोशपूर्ण हो गई. ग्रामीणों के विरोध के बाद अमलगम स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा लगभग आधे घंटे बाद एक लोडर भेजा गया, जिसके सहारे सुभाष को हाइवा के नीचे से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के करीब एक घंटे बाद भी ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद रहे और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया. उनका कहना है कि जिस सड़क पर दुर्घटना हुई है, वह काफी संकरी है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने मांग की है कि दुर्घटनास्थल वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तथा मेन रोड से कंपनी गेट तक ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

    कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल कांड्रा में अमलगम रोड पर भीषण सड़क हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या से सिमरिया जा रही बस पलटी, एक की मौत, 25 जख़्मी, हालत नाजुक, 43 लोग थे सवार! मोकामा थाना क्षेत्र की घटना!
    Next Article ED का धनबाद में छापा, बीसीसीएल के बहुचर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के 18 ठिकानों पर मचा हड़कंप

    Related Posts

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.