जेएनएसी की एन्फोर्समेंट टीम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई क्षेत्रों में कार्रवाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की एन्फोर्समेंट टीम ने आज साकची, गोलमुरी, बराड़वाड़ी, काशीडीह, कदमा और सोनारी समेत कई इलाकों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

टीम ने अनेक स्थानों से ठेला, खोखा, दुकानों के आगे किए गए बढ़े हिस्से, निर्माण सामग्री और अन्य बाधाओं को हटाकर आमजन के आवागमन को सुगम बनाया। उप नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था
पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित व साफ-सुथरे फुटपाथ उपलब्ध कराना,सार्वजनिक स्थलों को मुक्त कर सुगम यातायात सुनिश्चित करना तथा अवैध अतिक्रमण पर सख्त संदेश देनाbअभियान में शामिल अधिकारियों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जेएनएसी ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुचारू यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

