Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के संतुलित मंत्रिमंडल का ऐलान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के संतुलित मंत्रिमंडल का ऐलान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के संतुलित मंत्रिमंडल का ऐलान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना, 20 नवंबर। बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है।

     

    करीब 19 वर्षों से बिहार की सत्ता पर पकड़ बनाए रखने वाले नीतीश कुमार ने जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को एक बार फिर मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। जारी सूची के अनुसार, मंत्रियों में 10 ऐसे हैं जो पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

     

    भाजपा की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को फिर से कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं जदयू के अनुभवी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार को भी बरकरार रखा गया है।

     

    भाजपा ने अपने पूर्व मंत्रियों मंगल पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, नितिन नविन और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी कैबिनेट में शामिल किया है। नारायण प्रसाद की भी मंत्री पद पर वापसी हुई है। वर्ष 2022 में एनडीए से अलगाव के बाद जायसवाल और प्रसाद ने अपने पद गंवाए थे।

     

    राजग के सहयोगी दलों में हम (सेक्युलर) ने फिर से संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया है। नए चेहरों में जमुई की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी श्रेयसी सिंह, औराई की विधायक रमा निषाद तथा रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश शामिल हैं। दीपक विधायक नहीं हैं, ऐसे में छह महीने के भीतर उन्हें विधान परिषद भेजे जाने की संभावना है।

     

    भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने दानापुर सीट जीतकर मंत्रिमंडल में वापसी की है। लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार को मंत्री पद मिला है।

     

    नए मंत्रिमंडल में तीन महिला मंत्री—लेसी सिंह, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद—शामिल हैं। जामा खान एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं।

     

    विश्लेषकों का कहना है कि मंत्रिमंडल की जातीय और क्षेत्रीय संरचना से नीतीश कुमार का सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास स्पष्ट झलकता है। कुल 27 सदस्यों में से आठ सवर्ण, पांच दलित, एक मुस्लिम और 13 ओबीसी/ईबीसी समुदायों से आते हैं। दलवार संरचना में भाजपा को 14, जदयू को आठ, लोजपा (रामविलास) को दो तथा हम(से) और रालोमो को एक-एक पद मिला है।

     

    पूर्व मंत्री नितीश मिश्रा, जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली। राज्य मंत्रिमंडल की अधिकतम सीमा मुख्यमंत्री समेत 36 सदस्यों की है।

    अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के संतुलित मंत्रिमंडल का ऐलान नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का ‘गमछा’ लहराना छाया, गांधी मैदान में गूंजा उत्साह
    Next Article टाटा स्टील ने 10वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के लिए आधिकारिक जर्सी और रूट मैप्स का अनावरण किया

    Related Posts

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    May 7, 2026

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    May 7, 2026

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    भारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा

    पालघर में ‘अघोरी पूजा’ के नाम पर 13 साल की बच्ची से रेप | राष्ट्र संवाद

    नारी

    जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार,

    किराये की संतान नहीं, बुजुर्गों को अपनत्व चाहिए | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव परिणाम: आंकड़ों का अंतर और संस्थाओं पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.