Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान
    Breaking News Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    टाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025Updated:November 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से वृहस्पतिवार को डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया।

    गौरतलब हो कि विगत 3 व 4 नवंबर को आदित्यपुर स्थित क्रूज होटल में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के 38 वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम को विजेता घोषित किया गया था। बताते चलें कि इस सम्मेलन में राज्य भर से कुल 29 टीमें भाग ली थी। सभी टीम गुणवत्ता एवं नवीनीकृत बदलाव पर अपने – अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। जिसका मुआयना निर्णायक मंडली द्वारा करने के उपरांत अंतिम रिजल्ट घोषित किया गया था।

    टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के इस उपलब्धि पर डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में कमेटी मेंबर अमन कुमार के देखरेख में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, डिवीजन हेड जी . जी. मोंडल, डिवीजन के वरीय पदाधिकारीगण , यूनियन के पदाधिकारी अनिल शर्मा , एच एस सैनी , मनोज कुमार शर्मा समेत टीम प्रकाश की पूरी टीम उपस्थित थी। महामंत्री आरके सिंह ने टीम प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत , लगन और ईमानदारी से किया गया कार्य सचमुच सुकुन देने वाला होता है। वरीय अधिकारियों के देखरेख एवं कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है कि टीम प्रकाश विजेता बनने का गौरव हासिल की। उन्होंने कहा कि कारखाने के अंदर हरेक कर्मचारी अपना काम ईमानदारी, लगन और कुशलता के साथ करें तो कंपनी को बुलंदियों पर ले जाने में वक्त नहीं लगेगा। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

    विजेता टीम ( टीम प्रकाश ) में निम्न थे शामिल।

    संजय कुमार ( ग्रुप लीडर ) , पंकज गुप्ता ( टीम लीडर ) , सतीश कुमार, तारापदा राणा , रजत कुमार सिंह, केके सिंह ( सभी मेंबर ) ।

    टाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरईपाली में खेतों को उजाडक़र 12 हाथी पहुंचे सोनगुड़ा, अजगरबहार जाने की संभावना
    Next Article छोलाबेड़िया के समरेंदु बावरी ने दीक्षांत समारोह में लहराया परचम, संस्कृत में प्रथम स्थान पर मिला स्वर्ण पदक

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.