Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरईपाली में खेतों को उजाडक़र 12 हाथी पहुंचे सोनगुड़ा, अजगरबहार जाने की संभावना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    सरईपाली में खेतों को उजाडक़र 12 हाथी पहुंचे सोनगुड़ा, अजगरबहार जाने की संभावना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरईपाली में खेतों को उजाडक़र 12 हाथी पहुंचे सोनगुड़ा, अजगरबहार जाने की संभावना

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा। वनमंडल कोरबा के करतला और बालकोनगर रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है, जहां बालको रेंज में सक्रिय 12 हाथियों का दल बीती रात सरईपाली गांव में 10 ग्रामीणों के खेतों को उजाडऩे के बाद सोनगुड़ा पहुंच गए हैं वहीं करतला रेंज के बोड़ाझाप में मौजूद हाथी आगे बढक़र सेंद्रीपाली के जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों के दल ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में अनेक किसानों की धान फसल को मटियामेट कर दिया है। जिसका आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक हाथियों के दलों ने दोनों ही रेंज में हजारों रुपए की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बालको रेंजर जयंत सरकार ने बताया कि उनके रेंज में मौजूद हाथियों के अजगरबहार क्षेत्र की ओर बढऩे की संभावना है। अत: वहां के स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है और उनसे हाथियों की निगरानी के साथ क्षेत्र में मुनादी कराने की तैयारी रखने को कहा गया है। इस बीच कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज में 53 हाथी अभी भी पचरा जंगल में डेरा डाले हुए हैं। हाथियों का यह दल रात में जंगल से निकलकर गांव के निकट पहुंचता है तथा वहां खेतों में उत्पात मचाने तथा फसल को तहस-नहस करने के बाद वापस जंगल लौट जाता है। हाथियों के उत्पात से क्षेत्र के ग्रामीण हलाकान हैं। वहीं हाथियों के डेरा डालने से उनमें दहशत भी व्याप्त है।

    अजगरबहार जाने की संभावना सरईपाली में खेतों को उजाडक़र 12 हाथी पहुंचे सोनगुड़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगजब-गजब के मॉडल हैं बाल मेले में कोई सेटेलाइट का इस्तेमाल कर ऊर्जा को सामान्य इस्तेमाल के लिए बना रहा है तो कोई हवा की शुद्धता बढ़ाने और प्रदूषण रोकने का
    Next Article टाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.