Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोलाबेड़िया के समरेंदु बावरी ने दीक्षांत समारोह में लहराया परचम, संस्कृत में प्रथम स्थान पर मिला स्वर्ण पदक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    छोलाबेड़िया के समरेंदु बावरी ने दीक्षांत समारोह में लहराया परचम, संस्कृत में प्रथम स्थान पर मिला स्वर्ण पदक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 20, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोलाबेड़िया के समरेंदु बावरी ने दीक्षांत समारोह में लहराया परचम, संस्कृत में प्रथम स्थान पर मिला स्वर्ण पदक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: बीते दिन दुमका विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत मुड़ाबेड़िया पंचायत के छोलाबेड़िया गांव के समरेंदु बावरी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समरेंदु ने संस्कृत विषय में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार एवं विश्वविद्यालय के कुलपति कुनुल कंदीर ने समरेंदु को स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्रदान की। इस उपलब्धि के बाद परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में उत्साह का माहौल है। पंचायत समिति सदस्य गंगा बावरी के पुत्र समरेंदु की इस उपलब्धि पर पिता सुभाष चंद्र उर्फ चंदन बावरी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पुत्र ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

    छोलाबेड़िया जैसे सीमावर्ती गांव से निकलकर विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करना बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। समरेंदु का यह सम्मान शिक्षा के प्रति परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयास का प्रमाण है। गांव के लोग इसे युवा पीढ़ी के लिए स्वर्णिम प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को मिला सम्मान
    Next Article जलछाजन कार्यों में जामताड़ा को प्रथम पुरस्कार, राज्य स्तर पर बढ़ा मान

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.