Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गजब-गजब के मॉडल हैं बाल मेले में कोई सेटेलाइट का इस्तेमाल कर ऊर्जा को सामान्य इस्तेमाल के लिए बना रहा है तो कोई हवा की शुद्धता बढ़ाने और प्रदूषण रोकने का
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गजब-गजब के मॉडल हैं बाल मेले में कोई सेटेलाइट का इस्तेमाल कर ऊर्जा को सामान्य इस्तेमाल के लिए बना रहा है तो कोई हवा की शुद्धता बढ़ाने और प्रदूषण रोकने का

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गजब-गजब के मॉडल हैं बाल मेले में कोई सेटेलाइट का इस्तेमाल कर ऊर्जा को सामान्य इस्तेमाल के लिए बना रहा है तो कोई हवा की शुद्धता बढ़ाने और प्रदूषण रोकने का

    जमशेदपुर। चतुर्थ बाल मेले में सिर्फ खेल प्रतियोगिताएं, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं ही नहीं हो रही हैं। यहां मेधावी प्रतिभाओं द्वारा ऐसे स्टॉल्स भी लगाए गये हैं जहां पहुंच कर आप उनकी मेधा को सलाम करेंगे। ऐसे तीन स्टॉल यहां पर हैं, जो सहसा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं।

    विवेक विद्यालय के छात्र अंश कुमार सिन्हा ने यहां पर एक मॉडल बनाया है, जो बैटरी को चार्ज करता है। यह बेहद कम खर्च में, अपने ही घर में तैयार किया जा सकता है। अंश के अनुसार, बैटरी चार्ज करने के लिए उसने जो मॉडल तैयार किया है, उसमें तार, सर्किट और गत्ते के अलावा कुछ भी नहीं। आपको अलग से 1000-2000 का बैटरी चार्जर खरीदने की कोई जरूरत नहीं।

    एक मॉडल तैय़ार किया है किसलय पॉल ने जो कार्मल जूनियर कॉलेज का विद्यार्थी है। उसके मॉडल का नाम है एयर प्यूरीफायर। उसकी कल्पना के अनुसार, आने वाले दिनों में जब प्रदूषण ज्यादा बढ़ जाएगा, तब आपको खुले में कूड़ा जलाने की जरूरत नहीं रहेगी। इन्होंने जो प्यूरीफायर तैयार किया है, उसके इन्सीनेटर में कूड़ा जलाया जा सकता है और हवा प्रदूषित न हो, इसके लिए एक पाइप के सहारे हवा को शुद्ध कर दूसरे स्टोर सेंटर में रखा जाएगा। बदलते दौर के हिसाब से यह एयर प्यूरीफायर आने वाले दिनों में उपयोगी साबित हो सकता है।

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस के विद्यार्थी अयंक राज ने एनर्जी सेवर सिस्टम डेवलप किया है। इस सिस्टम के तहत से सेटेलाइट सूर्य से निकलने वाली वो ऊर्जा, जो इस्तेमाल में नहीं आती, उसका उपयोग इस्तेमाल करने लायक ऊर्जा में प्रयोग किया जा सकता है। जैसे इंफ्रारेड, एक्सरेज, गामारेज आदि। सेटेलाइट इस एनर्जी को धरती की तरफ वायरलेस ट्रांसफर करेगा। उस उर्जा का प्यूरिफिकेशन करके स्टोर करने के बाद नार्मल यूज कर सकते हैं।

    गजब-गजब के मॉडल हैं बाल मेले में कोई सेटेलाइट का इस्तेमाल कर ऊर्जा को सामान्य इस्तेमाल के लिए बना रहा है तो कोई हवा की शुद्धता बढ़ाने और प्रदूषण रोकने का
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुशी के चेहरे के हू-ब-हू भाव कैनवास पर उतार दिये पैक्स ने!
    Next Article सरईपाली में खेतों को उजाडक़र 12 हाथी पहुंचे सोनगुड़ा, अजगरबहार जाने की संभावना

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.