Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: अवैध वसूली को लेकर बवाल, JLKM नेता व समर्थकों ने पुलिस पर हमला
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला: अवैध वसूली को लेकर बवाल, JLKM नेता व समर्थकों ने पुलिस पर हमला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: अवैध वसूली को लेकर बवाल, JLKM नेता व समर्थकों ने पुलिस पर हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध वसूली को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया. जानकारी के अनुसार डुमटांड़ मोड़ पर बालू लदे वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे JLKM नेता तरुण महतो और उसके समर्थकों ने विरोध करने पर वाहन चालकों के साथ जमकर मारपीट की. स्थिति तब और बिगड़ गई जब इसकी सूचना पाकर ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. समर्थकों का गुस्सा इस कदर बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया. बीच बचाव के दौरान आरक्षी नरेश यादव और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. सूत्र बताते हैं कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना के बाद मौके से दो गाड़ियां बरामद की गई हैं जिनसे JLKM पार्टी के झंडे, बैनर और शराब की बोतलें मिली हैं. पुलिस ने तरुण महतो को हिरासत में ले लिया है और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. घटना के बाद ईचागढ़ थाना में सुरक्षा सख्त कर दी गई है. थाना गेट पर ताला लगा दिया गया है और आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है. उधर, तरुण महतो के समर्थक थाने के बाहर जमा होकर विरोध कर रहे हैं.

    JLKM नेता व समर्थकों ने पुलिस पर हमला सरायकेला: अवैध वसूली को लेकर बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में फिर बड़ी चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article पलामू: दो दिनों से लापता बच्चे का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.