Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर
    Breaking News झारखंड

    एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    सोमवार की शाम एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उमंग और संगीत के जादू से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक्सएलआरआई के इतिहास में बल्कि जमशेदपुर के लिए भी एक यादगार संध्या बनकर उभरा।

    सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेजी किया रे, ये जो हल्का हल्का सुरूर है, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है, बेताबी बेताबी छाई है, और सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई जैसे लोकप्रिय गीतों से पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया। उनकी ऊर्जावान आवाज और लाजवाब स्टेज प्रेज़ेंस ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

    शहर और बाहर से आए लगभग 10,000 से अधिक दर्शकों की भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ काबिल-ए-तारीफ रहीं। सुरक्षा, प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और सभी तकनीकी प्रबंध इतने सुव्यवस्थित थे कि लोग निश्चिंत होकर बेहतरीन संगीत का आनंद उठा सके। भीड़ में एक्सएलआरआई के छात्रों के साथ देशभर के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के प्रतिभागी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

    कॉन्सर्ट के दौरान कई बार सुनिधि चौहान ने दर्शकों को अपने साथ गुनगुनाने के लिए प्रेरित किया और पूरा मैदान उनकी आवाज़ के साथ गूंज उठा। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शकों की उत्साहित तालियों और हूटिंग ने वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा भर दी।

    इससे पहले तीन दिनों तक चले वलहल्ला में देशभर के बी-स्कूलों से आए छात्रों ने करीब 60 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, संगीत, नृत्य, प्रबंधन से जुड़े मुकाबले-हर मंच पर छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

    समापन की यह संध्या एक्सएलआरआई के लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय रही, जिसने न सिर्फ प्रतिभा को मंच दिया बल्कि जमशेदपुर को एक ऐसा संगीतमय अनुभव दिया जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनडीए के लिए कम चुनौतीपूर्ण नहीं होगा नया कार्यकाल
    Next Article एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.