ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के अंतर्गत आज कदमा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें झारखंड राज्य में महिलाओं की स्थिति और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया साथ ही उसके समाधान के लिए भी सलाह दी गई । डॉक्टर पायल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी जिन्होंने उपरोक्त विषय पर बात रखते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए । मेनोपॉज़ की समस्या पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगर हम इसे मानसिक परेशानी न बनाकर सहज एक शारीरिक बदलाव समझकर योग और मेडिटेशन के जरिए इस समय को पार करेंगे तो मेनोपॉज की समस्या भी आराम से खत्म हो जाएगी और आगे भी हम निरोगी रहेंगे।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।स्वागत वक्तव्य दिया महिला आयाम सह प्रमुख विजयलक्ष्मी जी ने।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत किस तरह से ग्राहकों के बीच जागरण का काम करती है यह बात बताया प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी ने। जनजातीय गौरव दिवस पर प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन किया प्रीति सिंह ने। संगठन मंत्र का वाचन किया रूबी लाल जी ने। धन्यवाद ज्ञापन दिया रीना परितोष ने और अंत में कल्याण मंत्र का वाचन किया योगिता नायडू ने। कार्यक्रम का लाभ उपस्थित महिलाओं ने भी लिया जिसमें पदमा जी, गीता जी, रेखा, वंदना, ममता एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

