Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व मधुमेह दिवस पर साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व मधुमेह दिवस पर साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व मधुमेह दिवस पर साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के तत्वाधान में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत द्वारा साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर डॉ. जिया अहमद द्वारा 40 से अधिक लोगों का निःशुल्क मधुमेह परीक्षण किया गया तथा मधुमेह से बचाव, नियंत्रण और स्वस्थ रहने से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श के साथ जागरूकता पेमप्लेट बांटा गया।

    जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि “मधुमेह आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। लायंस क्लब समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी कोशिश है कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अधिक से अधिक लगाए जाएं, ताकि लोगों को समय पर जांच और उचित जानकारी मिल सके।”

    डॉ. जिया अहमद ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श देते हुए कहा कि “मधुमेह से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर ब्लड शुगर की जाँच और तनाव पर नियंत्रण। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज़ न करें। शरीर में थकान बढ़ना, अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब होना, घाव का देर से भरना जैसे संकेत मधुमेह के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच करवा लेने से बीमारी को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है।”

    इस शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह के सदस्य शक्ति सिंह, राजेश चावला, मनिंदर शर्मा, संदीप सिंह, राजू श्रीवास्तव, मनोज सिंह, पप्पू शर्मा, मो. इलियास, लखविंदर सिंह, पिंटू साव सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    विश्व मधुमेह दिवस पर साकची में निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के चार घंटे के रक्तदान शिविर 10 यूनिट रक्तदान 50 पौधा दान
    Next Article केबुल बस्ती मुखी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शामिल हुई विधायक  पूर्णिमा साहू

    Related Posts

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    November 26, 2026

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    November 26, 2026

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    आशियाना मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला में दो हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर, जमशेदपुर रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.