Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- विकास, सुशासन और नारी शक्ति के विश्वास की हुई जीत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा की इस शानदार विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रैफिक सिग्नल गोलचक्कर पर ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजनों को लड्डू खिलाकर एवं आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिहार में भाजपा-एनडीए सरकार की यह ऐतिहासिक जीत विकास, सुशासन की जीत है। यह जीत नारी शक्ति के विश्वास और उनके आशीर्वाद की भी जीत है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे सकारात्मक बदलावों को मजबूत समर्थन दिया है। यह जीत आत्मनिर्भर बिहार और आत्मनिर्भर भारत का संदेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित प्रदेशों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने बिहार की जनता, विशेषकर नारी शक्ति का आभार जताया और एनडीए गठबंधन समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस प्रचंड जनादेश के लिए बधाई दी। वहीं, उन्होंने घाटशिला उपचुनाव के नतीजे पर कहा कि हम निश्चित ही इस हार की समीक्षा करेंगे और जनता के मुद्दों और जनसमस्याओं पर संघर्ष करते रहेंगे। चुनाव के मैदान में हार-जीत होती है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपना आशीर्वाद देने वाले सभी मतदाताओं का आभार जताया और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना की।

     

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, सुशांत पांडा, संतोष ठाकुर, संदीप शर्मा बौबी, सुदीप्तो डे राना, पोरेश मुखी, अभिमन्यु सिंह, उमेश पांडेय, काजू शांडिल, मिथिलेश साव, प्रमोद मिश्रा, रमेश विश्वकर्मा, रॉकी सिंह, उमेश गिरी, अमरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, संजना साहू, लकी कौर, जया शर्मा, मिष्टु सोना, विशु सिंह, ऋषव सिंह, लक्ष्मण बेहरा, जसवंत सिंह, सतीश सिंह, महावीर सिंह समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बिहार में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन बच्चों के लिए दोगुना करेंगे बजटः वित्त मंत्री
    Next Article विपक्षी गठबंधन के झूठे वादे को बिहार की जनता ने नकारा- काली शर्मा 

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.