Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबईकर अलर्ट ! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई, जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत !
    Breaking News Headlines कारोबार राष्ट्रीय

    मुंबईकर अलर्ट ! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई, जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत !

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबईकर अलर्ट ! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई, जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत !

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बड़ा ऐलान किया है कि 14 नवंबर (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से 15 नवंबर (शनिवार) सुबह 8 बजे तक कुल 22 घंटे शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। यह कटौती पुरानी और नई तानसा पाइपलाइन तथा विहार ट्रंक मुख्य जलवाहिनी पर 5 बड़े वाल्व बदलने के रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। BMC ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें और समझदारी से उपयोग करें, ताकि वीकेंड पर पानी की कमी से परेशानी न हो। ये क्षेत्र रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

    BMC की जल आपूर्ति विभाग के मुताबिक, यह बंदी मुख्य रूप से चार वार्डों – एन (N), एल (L), एम पश्चिम (M West) और एफ उत्तर (F North) के हिस्सों में लागू होगी। प्रमुख प्रभावित इलाके,राजावाड़ी,विद्याविहार,कुर्ला पूर्व,चुनाभट्टी,तिलक नगर,वडाला,दादर पूर्व,सायन,माटुंगा पूर्व,प्रतीक्षा नगर,एमएमआरडीए एसआरए कॉलोनी,इनके अलावा आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी कम दबाव या पूर्ण कटौती का सामना करना पड़ सकता है। BMC अधिकारियों का कहना है कि यह काम लंबे समय से लंबित था और जल आपूर्ति प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अनिवार्य है। वाल्व बदलने से पाइपलाइनों में रिसाव कम होगा और भविष्य में पानी की बर्बादी रुकेगी। हालांकि, इस दौरान असुविधा होगी, इसलिए BMC ने वैकल्पिक व्यवस्था जैसे टैंकर सप्लाई पर विचार करने की बात कही है, लेकिन मुख्य रूप से लोगों से खुद तैयारी करने की सलाह दी है। घरों में पहले से पानी भरकर रखें, अनावश्यक उपयोग से बचें और अगर जरूरी हो तो BMC हेल्पलाइन पर संपर्क करें। यह कटौती शुक्रवार-शनिवार को होने से वीकेंड प्लान्स पर भी असर डालेगी। BMC का वादा है कि काम समय पर पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

    जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत ! मुंबईकर अलर्ट ! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर में बड़ा रेल हादसा टला, बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी टकराई — बड़ी जनहानि से बाल-बाल बचा शहर
    Next Article मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों में चाकूबाजी, एक गंभीर रूप से घायल पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.