घोड़ानेगी डेम कॉलोनी में संपन्न हुई दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घोड़ानेगी डेम कॉलोनी में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को सफल समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि आकाश महतो ने उपस्थित होकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही विजेता टीम — घोड़ानेगी डेम कॉलोनी की टीम — को प्रथम पुरस्कार स्वरूप कप एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे और पूरे जोश व उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

