विद्यासागर लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल चांडिल बाजार मठिया रोड मिडिल स्कूल के समीप पहली बार लाइब्रेरी खुली। जिसका नाम विद्यासागर लाइब्रेरी रखा गया है। जिसका रविवार को विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में कपाली हाई स्कूल के शिक्षक श्यामल माझी जी, अनाथ मिश्रा, दिलीप सिंह राजेश कुंडू के साथ-साथ चांडिल क्षेत्र के विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस लाइब्रेरी से जुड़कर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यार्थी अपने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। लाइब्रेरी के द्वारा विभिन्न तरह के पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।
तथा विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधा जैसे – पढ़ाई हेतू केबिन व लाईट, स्वच्छ पानी, मोबाइल स्टैंड, लैपटॉप व मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, प्रतिदिन न्यूज़पेपर, मैगजीन, चर्चा कक्ष एंव भोजन करने की व्यवस्था, एयर कंडीशनर तथा कई सुविधाएं उपलब्ध है। नामांकन फ्री है,
कोई भी विद्यार्थी न्यूनतम फीस देकर अपना तैयारी कर सकते हैं उसके लिए सारा सुविधा प्रदान की जाएगी।
विद्यासागर लाइब्रेरी सुबह- 06:00 से रात 10:00 बजे तक खुली रहेगी।
अभी तक 22 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कर चुके हैं।
छात्राओं के लिए कुछ विशेष छूट के साथ बैच प्रदान की है
इस विद्यासागर लाइब्रेरी का उद्देश्य चांडिल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्र के छात्र-छात्रा इस लाइब्रेरी का लाभ ले सके।

