Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उपचुनाव: अस्मिता, गठबंधन और “घर का दर्द” के बीच सियासी जंग अंतिम दौर में
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उपचुनाव: अस्मिता, गठबंधन और “घर का दर्द” के बीच सियासी जंग अंतिम दौर में

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उपचुनाव: अस्मिता, गठबंधन और “घर का दर्द” के बीच सियासी जंग अंतिम दौर में

    *महागठबंधन में कांग्रेस की नाराजगी, प्रदीप बलमुचु की अलग राह और झामुमो की बी-टीम की गुप्त सक्रियता यह सब भाजपा और खासकर चंपई सोरेन के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रही है*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/घाटशिलाः

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव अब राजनीतिक दलों के लिए अस्मिता की लड़ाई बन चुका है। चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है और मुकाबला न केवल सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है, बल्कि दोनों दलों को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक विद्रोह और गठबंधन की बेचैनी जैसे “घर के दर्द” से भी जूझना पड़ रहा है।

    *झामुमो और इंडिया गठबंधन की स्थिति*

    झामुमो ने इस उपचुनाव में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन पर दांव लगाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की सभाएँ “अबुआ सरकार” की उपलब्धियों और भावनात्मक अपील पर केंद्रित हैं। वहीं, भाजपा ने भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी, चाईबासा एचआईवी संक्रमित रक्त कांड और ठगुवा सरकार जैसे तीखे आरोपों के माध्यम से सत्ता विरोधी लहर पैदा करने की कोशिश की है।

    गठबंधन की बेचैनी भी कम नहीं है। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी ने सहयोगी दलों के बीच समन्वय की कमी उजागर कर दी है। स्थिति कुछ ऐसी बन गई है मानो “दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया हो”, जिससे भाजपा को हमलावर होने का मौका मिल गया है।

    *भाजपा और एनडीए की रणनीति*

    भाजपा ने इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को फिर से मैदान में उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आक्रामक प्रचार और “घुसपैठ” व “डेमोग्राफी बदलने की साजिश” जैसे आरोपों ने ध्रुवीकरण और अस्मिता के मुद्दों को हवा दी है।

    दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो में अपने पुराने साथियों और स्थानीय नेटवर्क की मदद से एक समानांतर मॉनिटरिंग सेल तैयार की है, जो उनकी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है। चुनावी दौरे को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मैदान में बाबूलाल नहीं, बल्कि खुद चंपई सोरेन ही चुनाव लड़ रहे हैं।

    *भीतरी विद्रोह बनी सबसे बड़ी चुनौती*

    इस उपचुनाव में दोनों दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीतरी विद्रोह है।
    भाजपा में विरोधियों से अधिक दर्द अपने ही नेताओं से मिल रहा है। कई जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को निष्कासित भी किया गया है।
    वहीं, झामुमो के अंदर भी नाराजगी कम नहीं है — कहीं मंच पर न बुलाए जाने का गम है, तो कहीं प्रचारकों की सूची से नाम हटाने का रोष।

    *अंतिम समीकरण: जादूगर बनाम बाज़ीगर*

    कुल मिलाकर घाटशिला का यह उपचुनाव गठबंधन की ताकत (झामुमो) बनाम व्यक्तिगत करिश्मे (चंपई सोरेन) की लड़ाई बन चुका है।
    राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह मुकाबला “जादूगर और बाज़ीगर” के बीच का संघर्ष है, जहाँ जीत उस पक्ष की होगी जो अपने घर के दर्द को कम कर सके और अंतिम क्षणों में मतदाताओं को भावनात्मक रूप से अपने पक्ष में लामबंद कर पाए।

    11नवंबर को होने वाला मतदान यह तय करेगा कि घाटशिला की जनता “अबुआ सरकार” की नीतियों पर मुहर लगाएगी या फिर “ठगुवा सरकार” के आरोपों के बीच चंपई सोरेन का करिश्मा रंग लाएगा।
    हालाँकि संकेत यही हैं कि इस बार भीतरघात और असंतोष दोनों दलों के लिए बराबर की चुनौती बन चुके हैं।
    महागठबंधन में कांग्रेस की नाराजगी, प्रदीप बलमुचु की अलग राह और झामुमो की बी-टीम की गुप्त सक्रियता यह सब भाजपा और खासकर चंपई सोरेन के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले चरण में बिहार में बढ़ा ऐतिहासिक मतदान कहीं बदलाव का संकेत तो नहीं?
    Next Article स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.