एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जलापूर्ति योजना अधर में, दो साल बाद भी अधूरा पड़ा फिल्टर प्लांट निर्माण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पानी की आपूर्ति के लिए 2023 में शुरू किया गया नया प्लांट निर्माण आज तक अधर में लटका हुआ है। परियोजना की प्रगति शून्य है और अब तक इंटेक वेल का भी कोई पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी के तटबंध तक काटे जाने के बावजूद कार्य स्थल पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। फिल्टर प्लांट की वर्तमान स्थिति जमीनी हकीकत को उजागर करती है—जहां केवल अधूरा ढांचा और रुका हुआ काम दिखाई देता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण यह महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजना ठप पड़ी है, जिससे कॉलेज परिसर और अस्पताल दोनों में पानी की समस्या बनी हुई है।

