Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी दांत से कलाई काटकर फरार, पुलिस देर से पहुंची
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी दांत से कलाई काटकर फरार, पुलिस देर से पहुंची

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी दांत से कलाई काटकर फरार, पुलिस देर से पहुंची

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार तड़के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 पर टेंपो की बैट्री चोरी करते हुए एक युवक पकड़ा गया, लेकिन उसने पकड़े जाने पर व्यक्ति की कलाई दांत से काटकर फरार हो गया।

     

    घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। स्थानीय निवासी बाबू राव ने एक युवक को टेंपो से बैट्री निकालते देखा और रोक लिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन देर से पहुंचने के कारण आरोपी स्कूटी और चोरी की बैट्री छोड़कर भाग निकला। बाबू राव की कलाई बुरी तरह जख्मी हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

     

    चोरी की घटना श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के बगल में हुई, जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

     

    घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी भोला झा ने पीड़ित से मुलाकात कर सहयोग का आश्वासन दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह तीसरी चोरी की घटना है और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने थाना प्रभारी से शीघ्र गिरफ्तारी और खुलासा की मांग की है।

    पुलिस देर से पहुंची बागबेड़ा में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी दांत से कलाई काटकर फरार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article22 साल बाद वासेपुर लौटेगा ‘फैज़ल खान’, हाई कोर्ट ने फहीम खान की रिहाई का दिया आदेश
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने किया विधायक चुन्ना सिंह का भव्य स्वागत, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.