Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार अपनी सक्रियता से भूमिज-मुंडा वोटरों को प्रभावित करने में सफल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक संजीव सरदार अपनी सक्रियता से भूमिज-मुंडा वोटरों को प्रभावित करने में सफल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार अपनी सक्रियता से भूमिज-मुंडा वोटरों को प्रभावित करने में सफल

    चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर

    समाज के नेताओं ने कहा – “संजीव सरदार हमारे गौरव, झामुमो ही समाज को दे रही है सम्मान”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है, और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। एक ओर झामुमो से दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी बाबुलाल सोरेन पर दांव लगाया है। इस बीच चुनाव प्रचार अपने चरम पर है — मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और दिग्गज नेता लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।

     

    इन सबके बीच सबसे अधिक चर्चा में हैं पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार, जो पिछले 25 दिनों से घाटशिला क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। संजीव सरदार खासकर भूमिज-मुंडा समाज के मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं, और झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी और गुड़ाबांधा प्रखंडों के लगभग 35,000 से अधिक भूमिज-मुंडा वोटर इस बार निर्णायक भूमिका में हैं।

    पहले भाजपा का वोट बैंक, अब हर एक वोट झामुमो की ओर रुख

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये समाज पहले अधिकतर भाजपा के समर्थन में वोट करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में परिस्थिति बदली है। विधायक संजीव सरदार जिस तरह गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से मिल रहे हैं, उनके साथ मान-सम्मान के साथ संवाद कर रहे हैं, उससे भूमिज-मुंडा समाज में झामुमो के प्रति झुकाव बढ़ा है। घाटशिला, झाटी झरना, गुड़ाझोर, बड़ा खुर्शी, उल्दा, महुलीशोल, आमदा, कोकपाड़ा, मुदासौली, ईचड़ा, फॉरेस्ट ब्लॉक, मुचरीशोल जैसे गांवों में संजीव सरदार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

     

    समाज के नेताओं ने झामुमो पर जताया विश्वास

    भूमिज समाज के वरीय पदाधिकारी शुभंकर सिंह सरदार ने कहा कि “झामुमो ने हमारे समाज से एक युवा विधायक बनाकर हमें सम्मान दिया है। संजीव सरदार समाज के गौरव हैं और समाज के हित में लगातार काम कर रहे हैं। इस चुनाव में भूमिज समाज झामुमो के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”

     

    वहीं विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “मुझे इस चुनाव प्रचार के दौरान सभी क्षेत्रों में जाने और समाज के लोगों से मिलने का अवसर मिला। सभी ने आदर-सम्मान और प्यार दिया। चुनाव के बाद मैं फिर से लौटूंगा और समाज को और मज़बूत करने का काम करूंगा।” उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि “भूमिज समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।”

    विधायक संजीव सरदार अपनी सक्रियता से भूमिज-मुंडा वोटरों को प्रभावित करने में सफल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड स्थापना दिवस एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न
    Next Article वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.