सेना के जवान और शिक्षिका के घर में लाखों की चोरी, बिरसानगर पुलिस जांच में जुटी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डन में चोरों ने भारतीय सेना के मर्चेंट जवान ज्योति सिंह और उनकी पत्नी, वेलव्यू स्कूल की शिक्षिका निधि सिंह के घर से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के गहने और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।
घटना उस वक्त हुई जब निधि सिंह सुबह बच्चों को लेकर स्कूल गई थीं। दोपहर लगभग 2 बजे लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा और सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारी में रखे सभी कीमती गहने और नकदी गायब थे।
सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे, परिवार से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी खुद मामले के शीघ्र उद्भेदन में लगे हैं

