जमशेदपुर: गाड़ाबासा में मेंस ब्यूटी पार्लर का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस ने कराया बंद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में स्थित एक मेंस ब्यूटी पार्लर को स्थानीय महिलाओं के विरोध के बाद पुलिस ने बंद करवा दिया।
स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि पार्लर की आड़ में गलत काम किए जा रहे थे, जिससे इलाके की महिलाओं और युवतियों पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। महिलाओं ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पार्लर संचालक के खिलाफ गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पार्लर को तत्काल बंद करा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी स्थानीय महिलाओं ने इस पार्लर का विरोध किया था, जिसके बाद पार्लर कुछ समय के लिए बंद हुआ था। लेकिन दोबारा खुलने पर आज फिर विरोध तेज हुआ और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
स्थानीय महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि “मेंस पार्लर के आड़ में गलत गतिविधियां चलती हैं, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।”

