Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोजये के तत्वावधान में सोल्लास संपन्न हुई देव दीपावली 5001 दीपों से आलोकित हुई राप्ती, आरती के साथ देव दीपावली मनाई गई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोजये के तत्वावधान में सोल्लास संपन्न हुई देव दीपावली 5001 दीपों से आलोकित हुई राप्ती, आरती के साथ देव दीपावली मनाई गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोजये के तत्वावधान में सोल्लास संपन्न हुई देव दीपावली 5001 दीपों से आलोकित हुई राप्ती, आरती के साथ देव दीपावली मनाई गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गोरखपुर। 5001 दीपों से आलोकित और आतिशबाजियों के बीच आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में राप्ती तट पर देव दीपावली का आयोजन हुआ और माता राप्ती की आरती और पूजन सोल्लास मनाया गया।

    यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया की विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजन के क्रम में आज देवउठनी एकादशी के दिन संगठन के सदस्यों ने गोरखपुर के समस्त पत्रकारों के साथ और समाजसेवी बंधुओं के साथ मिलकर राप्ति के तट पर साफ सफाई की और 5001 दीपों से राप्ती के घाट को सजाते हुए विधिवत पूजन के साथ आरती की गई। श्री सिंह ने बताया की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या आने पर देवताओं ने भी खुशियां मनाई थी और अयोध्या वासियों के साथ दीपावली मनाई और जब वह अपने लोक पहुंचे तो उन्होंने देवलोक में भी दीपावली मना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के राम के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की थी। श्री सिंह ने बताया कि नदिया जीवन का श्रोत होती हैं। नदिया भेदभाव नहीं जानती हैं, नदी के दृष्टि में कोई अपना और कोई पराया नहीं होता है। वह सभी को पुत्रवत पालती है. इसलिए आज के दिन माता राप्ती की आरती कर माता के जीवन दाइनी स्वरूप के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की जाती है। इस अवसर पर शव दाह कर्ममें लगे परिवारों के बच्चों के साथ मिलकर आतिशबाजी के साथ दीपावली का आयोजन किया गया. अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    इस अवसर पर वहाब खान, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, मृत्युंजय शंकर सिंहा, अखिलेश चंद,जगदीश लाल, श्रीवास्तव, अनिल शर्मा,अजीत यादव,, राम शंकर यादव, शीलवर्धन प्रताप सिंह, अरकान आलम, नीरज सिंह, मौली शेखर सिंह, जयप्रकाश प्रजापति, सूरज शर्मा, ओंकार सिंह, युसूफ वहाब, चंद्र कुमार, अमन मिश्रा, रितेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, राजेश मणि, पंकज श्रीवास्तव, भूपेंद्र द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रिंस पांडे, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, नैमिष तिपाठी, राज श्रीवास्तव, ओमकार धर द्विवेदी, प्रमोद टेकरीवाल, पंकज झा, राजेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, अरविंद चौरसिया, सुनील शर्मा, राजीव सिंहा वैद्य, प्रदीप त्रिपाठी,शशि भूषण ओझा, शैलेंद्र सिंह, राकेश रावत, श्वेता यादव, सोनी शुक्ला, दयाराम सोनकर, अजय पटवा, विष्णु, अदिति राय, नीलम वर्मा, दिव्येंदु, पल्लू, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और समाज सेवी उपस्थित थे।

    आरती के साथ देव दीपावली मनाई गई गोजये के तत्वावधान में सोल्लास संपन्न हुई देव दीपावली 5001 दीपों से आलोकित हुई राप्ती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में बड़ा और छोटा बाबूलाल नहीं चलेगा – सुप्रीयो भट्टाचार्य
    Next Article धालभूमगढ़ में महिला आरक्षी से छेड़खानी मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद का तीखा हमला 

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.