साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में आज जिले के सभी 72 उच्च विद्यालयों के साइबर सुरक्षा क्लबों में नामित अधिकारियों के द्वारा आयोजित बृहद कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर
उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जेबीसी प्लस 2 विद्यालय में साइबर सुरक्षा क्लब की ली जानकारी; बच्चों को किया संबोधित*_
जैसे घर की सुरक्षा जरूरी है वैसे ही बदलते एवं डिजिटल दुनिया में साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल सुरक्षा भी बेहद जरूरी है – उपायुक्त*_
जिला अंतर्गत नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 31.10.2025 को जिले के सभी 72 उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लब में जिला स्तर से नामित नोडल पदाधिकारी के द्वारा विद्यालयों में साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नामित पदाधिकारियों के द्वारा साइबर अवेयरनेस विषय पर जागरूक किया गया। साथ ही क्लब की मजबूती एवं सुचारू संचालन पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा जेबीसी प्लस 2 सीएम उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों को साइबर सुरक्षा क्लब की जानकारी देते हुए बच्चों को अवेयर किया गया। उन्होंने कहा कि जैसे घर की सुरक्षा जरूरी होती है वैसे ही बदलते माहौल में साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल सुरक्षा भी बेहद अहम हो गया है। बच्चों से कहा कि आप सबों को पता होना चाहिए कि कितने प्रकार का साइबर क्राइम होता है। आज के दौर में पूरे विश्व में हरेक चीज इंटरनेट, कंप्यूटर, डिजिटल मशीनें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोट यहां तक कि खेती बारी में भी इसका प्रयोग होने लगा है। अभी हमलोग अभियान के फेज 1 में हैं, फेज 2 में जैसे आयेंगे आप लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी देंगे, जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी खोली जा रही है, इंस्टीट्यूट के जरिए कंप्यूटर एवं एआई सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जा सकेंगे।
इस मौके पर नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों के तेजी से बढ़ते उपयोग, के साथ साथ बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर विस्तार से जागरूक किया। बताया कि आज हमें साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Security Awareness Program) की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। बच्चों को साइबर अपराध, इसमें दिए जाने वाले सजा के प्रावधान के साथ साथ इससे बचाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए साथ ही अपने अभिभावकों के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
_*इस मौके पर*_जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष सहित सम्बन्धित विद्यालयों में जिला स्तर से नामित अधिकारी शिक्षक सहित छात्र छात्रा आदि मौजूद रहे।

