झारखण्ड पुलिस के 14 पदाधिकारी एवं कर्मियों को मिला ” केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान
1 करोड़ के इनामी कुख्यात केंद्रीय कमेटी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित 8 नक्सलियों को अभियान के दौरान मुठभेड़ में ढेर करने, का मिला सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो जिला के नारायनपुर थाना अंतर्गत ग्राम वंशी एवं जड़वा के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित कुल 8 इनामी नक्सलियों को ढेर किया था।
मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सलियों को ढेर करने वाली झारखंड पुलिस की टीम के 14 अधिकारी और पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।
सम्मान पाने वाले में
(1) IPS अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, रेल (तत्कालिन पुलिस महानिरीक्षक, अभियान),
(2) IPS डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान (तत्कालिन पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो),
(3) IPS इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर,
(4) IPS सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक (तत्कालिन पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो),
(5) IPS मनोज स्वर्गियारी, समादेष्टा, झा०स०पु०-३. गोविन्दपुर, धनबाद (तत्कालिन पुलिस अधीक्षक, बोकारो),
(6) मिथिलेश कुमार, उप-समादेष्टा, अभियान
(7.) पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार,
(8). पु०अ०नि० मंटु कुमार,
(9.) आ० दीनबन्धु शेखर,
(10.) आ० पारष कुमार वर्मा,
(11.) आ० विकाश कर्माकर,
(12). आ० भागीरथ रजवार,
(13). आ० शिवनन्दन हांसदा एवं
( 14). आ० अजय मेहता शामिल है।

