Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने कहाः नीतीश कुमार की छवि लार्जर देन लाइफ की है इस बार पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगीःसरयू राय
    Breaking News झारखंड

    सरयू राय ने कहाः नीतीश कुमार की छवि लार्जर देन लाइफ की है इस बार पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगीःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने कहाः नीतीश कुमार की छवि लार्जर देन लाइफ की है
    इस बार पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगीःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    इस्लामपुर (नालंदा)। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और जनता दल यूनाइटेड के स्टार प्रचारक सरयू राय ने कहा है कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन को पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत मिलेगा।
    यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उन्होंने दो दिनों तक अनेक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने महसूस किया कि लोग नीतीश कुमार सरकार के कायल हैं।
    उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो छवि जनता के बीच में बनी है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि जो नीतीश कुमार के समर्थक नहीं हैं, वो भी यह कहते पाये गए कि उनके पास नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ है ही नहीं।
    एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार की छवि लार्जर देन लाइफ है। जनता के बीच में उनकी छवि स्टेट्समैन की बनी हुई है।
    सरयू राय ने कहा कि इस्लामपुर में एनडीए उम्मीदवार (रुहेल रंजन) की जीत प्रायः तय है। कई लोग यूं ही चुनाव में उतर गये हैं। जनता के बीच में ऐसे उम्मीदवारों को लेकर नकारात्मक चर्चा है। मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जाएगा, लोग ऐसे वोटकटवा उम्मीदवारों को बाहर कर देंगे।
    सरयू राय ने कहा कि समृद्ध बिहार की अवधारणा को धरातल पर उतारना है। लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाना है। लोग महसूस कर रहे हैं कि नीतीश सरकार आगे भी रहेगा तो यह क्रय शक्ति बढ़ाने वाला काम बेहद आसान हो जाएगा। केंद्रीय स्लोगन है बिहार पकड़ चुका है रफ्तार आने वाले दिनों में और मजबूती से चरितार्थ होगा। आज जो संकल्प पत्र जारी हुआ है, उसका भी लब्बोलुआब यही है कि जो भी सहायता सरकार करने जा रही है, उसका लाभ आम आदमी अपनी क्रय शक्ति बढ़ाने में करे। सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ने का वादा किया है। इसका असर हो रहा है।
    श्री राय ने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में ही चुनाव हो रहा है और अब तो यह पक्का हो गया कि अगले मुख्यमंत्री भी वही होंगे। इसीलिए कहा गया है कि पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत इस बार एनडीए सरकार को मिलेगा, बेहद मजबूत सरकार बनेगी।
    एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में, जहां-जहां वो गये, वहां एनडीए को 75 प्लस सीटें मिलेगीं। जहां वो नहीं गये, वहां भी अगर ऐसी ही बात है तो सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएमसी की अध्यक्षता में बैठक बस्ती एवं स्लम क्षेत्रों में 100% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर विशेष जोर
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्वर्गीय सरयु महतो को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.