Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा को बड़ा झटका, पूर्वी सिंहभूम के कई वरिष्ठ नेता झामुमो में शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    भाजपा को बड़ा झटका, पूर्वी सिंहभूम के कई वरिष्ठ नेता झामुमो में शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा को बड़ा झटका, पूर्वी सिंहभूम के कई वरिष्ठ नेता झामुमो में शामिल

    भाजपा के गढ़ में हेमंत की सेंध, पर बोले घाटशिला प्रभारी अभय सिंह “हम जीत रहे हैं”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/घाटशिला: झारखंड की सियासत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को पूर्वी सिंहभूम जिले के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

     

    झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं।

     

    इन सभी नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों से ग्रहण की।

    इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू भी उपस्थित रहीं।

    बताया जा रहा है कि इस सदस्यता अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने लगातार संपर्क और समन्वय कर इन नेताओं को पार्टी से जोड़ने में अहम योगदान दिया।

     

    *“भाजपा घाटशिला जीत रहा है और भाजपा पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है:अभय सिंह*

     

     

    वहीं, पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए घाटशिला विधानसभा प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि “घाटशिला जीत रहा है, और भाजपा पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। जो लोग स्वार्थवश पार्टी छोड़ गए हैं, वे पहले ही अपनी नीयत से पहचाने जा चुके थे। जब मैं घाटशिला में पार्टी के आदेश से पहुंचा, तो ऐसे धोखेबाजी करनेवालों को पहचान लिया था और प्रदेश नेतृत्व को पहले ही आगाह कर दिया था कि ‘जयचंद्र’ प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी से बाहर किया जाए।”

     

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सियार को आप शेर बनाओगे, तो वह पचेगा ही नहीं। जब चुनाव में दाल नहीं गली, तो भागना स्वाभाविक है। इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।”

    अभय सिंह ने आगे कहा कि “झामुमो का यह डर बताता है कि भाजपा मजबूत हो रही है — और यही हमारी असली जीत है।”

    पूर्वी सिंहभूम के कई वरिष्ठ नेता झामुमो में शामिल भाजपा को बड़ा झटका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर 1 नवंबर को बजेगा छत्तीसगढ़ी गीत, विधायक रिकेश की एक और अनूठी पहल
    Next Article घाटशिला उपचुनाव 2025: सामान्य प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.