Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद, सरायकेला में मीरा मुंडा और उदय सिंहदेव के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद, सरायकेला में मीरा मुंडा और उदय सिंहदेव के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद, सरायकेला में मीरा मुंडा और उदय सिंहदेव के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला, 29 अक्टूबर। चाईबासा में आदिवासियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद के तहत बुधवार को सरायकेला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद कराईं।

     

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैरेज चौक से संजय चौक तक मार्च कर लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की। मीरा मुंडा ने कहा कि “यह सरकार पूरी तरह दमनकारी है, जिसने आवाज उठाने वाले आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर उनकी अस्मिता का अपमान किया है।”

     

    उदय सिंहदेव ने बताया कि चाईबासा में ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मंत्री दीपक बिरुआ से मिलने नहीं दिया और रात में भोजन के दौरान उन पर लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार ने गर्भवती महिला तक को दो दिनों से थाने में बैठा रखा है, जो बेहद निंदनीय है।”

     

    स्वास्थ्य विभाग पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना विभाग की घोर लापरवाही है और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

    चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद सरायकेला में मीरा मुंडा और उदय सिंहदेव के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी
    Next Article जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: स्कूटी सवार दंपत्ति से सोने की ज्वेलरी लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.