Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में पुलिस दमन के विरोध में,कोल्हान बंद को आजसू का समर्थन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    चाईबासा में पुलिस दमन के विरोध में,कोल्हान बंद को आजसू का समर्थन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में पुलिस दमन के विरोध में,कोल्हान बंद को आजसू का समर्थन

    आदिवासी–मूलवासी विरोधी है,राज्य सरकार : आजसू पार्टी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन तथा 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है। आजसू ने आदिवासी आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी की तीखी निंदा की है और आरोप लगाया है कि राज्य में झामुमो–कांग्रेस की सरकार लगातार आदिवासी–मूलवासी जनता का दमन करने में जुटी है।

    आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासी–मूलवासी जनता का लगातार दमन किया जा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार का आदिवासी–मूलवासी विरोधी चरित्र सामने आ चुका है।

    डॉ भगत ने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस पर सिदो–कान्हु के वंशजों पर लाठी चली। गोड्डा में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर कर दिया गया। रांची में सरना स्थल की रक्षा के लिए आंदोलनरत लोगों पर लाठियां चलाई गईं।

    डॉ भगत ने कहा कि हेमंत सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आजसू चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया तत्व बालू, कोयला तथा अन्य खनिजों का अवैध खनन और परिवहन खुलेआम कर रहे हैं।

    डॉ भगत ने कहा कि चाईबासा में भारी वाहनों के प्रवेश से आम जनता त्रस्त है। पहले वाहनों का प्रवेश बंद था, लेकिन झामुमो–कांग्रेस के इशारे पर फिर से शुरू हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ पर्व के समापन पर खटीक समाज ने श्रद्धालुओं के लिए कराया निशुल्क जलपान
    Next Article कांदरबेड़ा हादसा: सरयू राय ने जताया दुख

    Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।

    September 18, 2026

    ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि

    September 18, 2026

    महादलित टोला में विशेष सहयोग शिविर: संत रविदास जयंती पर 100 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।

    ESIC शाखा कार्यालय आदित्यपुर में आश्रित परिवारों को सौंपी गई लाखों रुपये की एरियर राशि

    महादलित टोला में विशेष सहयोग शिविर: संत रविदास जयंती पर 100 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

    कोचिंग डिपो बरौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा विश्वकर्मा पूजा।

    विश्वकर्मा पूजा के दौरान गोलीबारी: प्रसाद मांगने पर युवक ने चलाई गोली, एक घायल

    बरौनी रेलवे कोर्ट में निरीक्षण , न्यायिक व्यवस्था का लिया जायजा

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती पर बारो मध्य विद्यालय में भव्य आयोजन

    स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ बेगूसराय के पकठौल में

    ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.